सुरक्षा नहीं, तो टैक्स नहीं

आक्रोश. सरकार व प्रशासन को व्यवसायियों का अल्टीमेटम नगर के रामविलास मंदिर में व्यवसायियों की बैठक सीतामढ़ी : जब तक प्रशासन हमारी सुरक्षा नहीं करेगी, हम सरकार को कोई टैक्स नहीं देंगे. अब समय आ गया है कि हम सरकार से सीधी लड़ाई लड़े. शुक्रवार को शहर के व्यवसायियों ने राज्य सरकार के साथ-साथ जिला […]

आक्रोश. सरकार व प्रशासन को व्यवसायियों का अल्टीमेटम

नगर के रामविलास मंदिर में व्यवसायियों की बैठक
सीतामढ़ी : जब तक प्रशासन हमारी सुरक्षा नहीं करेगी, हम सरकार को कोई टैक्स नहीं देंगे. अब समय आ गया है कि हम सरकार से सीधी लड़ाई लड़े. शुक्रवार को शहर के व्यवसायियों ने राज्य सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन को एक प्रकार से अल्टीमेटम दे दिया है.
बीते बुधवार की रात तीन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर अपराधियों द्वारा फायरिंग की घटना को लेकर नगर के गुदरी रोड स्थित श्री रामविलास मंदिर परिसर में सीतामढ़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले व्यवसायियों की बैठक हुई.
इसकी अध्यक्षता चैंबर के अध्यक्ष कैलाश हिसारिया ने की. बैठक में व्यवसायियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कहा कि सरकार हमारे टैक्स के बदले 50 लाख का बीमा कराये ताकि हमारे परिवार को राहत मिल सके. उपस्थित व्यवसायियों ने निर्णय लिया कि 10 सदस्यों की कमेटी बनाकर डीएसपी से सुरक्षा की मांग करेंगे. इसके बाद ही आगे की रूपरेखा पर विचार किया जायेगा. व्यवसायियों ने कहा कि शहर में यह कैसी प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था है कि अपराधी बेखौफ आकर घटना को अंजाम दे रहे हैं.
अब भी शहरी इलाके मे पुलिस की मुस्तैदी का पूरी तरह अभाव है. बैठक में नप के उप सभापति दीपक मस्करा, चैंबर के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव राजेश कुमार सुंदरका, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष निर्मल कुमार ब्याहुत, पवन लक्कड़, राकेश हिसारिया, विशाल कुमार, विजय कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >