आज होगा भूमि पूजन व ध्वजारोहण

रामकथा की तैयारी . जानकी मंिदर में आरती के बाद जुटेंगे श्रद्धालु व साधु-संत कार्यक्रम में भाग लेंगे नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा सीतामढ़ी : संत मोरारी बापू की रामकथा (छह से 14 जनवरी 2018) के आयोजन को लेकर पूरे जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. शनिवार को ‘मिथिला धाम’ पर भूमि पूजन […]

रामकथा की तैयारी . जानकी मंिदर में आरती के बाद जुटेंगे श्रद्धालु व साधु-संत

कार्यक्रम में भाग लेंगे नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा

सीतामढ़ी : संत मोरारी बापू की रामकथा (छह से 14 जनवरी 2018) के आयोजन को लेकर पूरे जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. शनिवार को ‘मिथिला धाम’ पर भूमि पूजन सह श्री हनुमान जी महाराज का ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया है.

उक्त कार्यक्रम में राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश शर्मा समेत कई गणमान्य लोग भाग लेंगे. इससे पूर्व सुबह नौ बजे जानकी मंदिर में होनेवाले आरती में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालु व साधु-संत जुटेंगे. वहां से जुलूस के शक्ल में खड़का रोड स्थित ‘मिथिला धाम’ तक कीर्तन करते हुए जायेंगे. वहीं सुबह 10.30 बजे पंडित लालबाबू शर्मा के सानिध्य में 11 पंडितों द्वारा वहां भूमि पूजन सह श्री हनुमान जी महाराज का ध्वजारोहण किया जायेगा. इस जुलूस में मुठिया बाबा के नेतृत्व में सैकड़ों साधु-संत भी मौजूद रहेंगे.

ध्वजारोहण से पूर्व गुरुवार को प्रमुख सहयोगी रमेश चंद्र टिकमानी ने रामकथा प्रेम यज्ञ समिति के सदस्यों के साथ ‘मिथिला धाम’ स्थित कथा स्थल का जायजा लिया. कार्यक्रम को लेकर स्थल की साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है.

भंडारे का होगा आयोजन

श्री टिकमानी ने बताया कि ध्वजारोहण के पश्चात प्रसाद स्वरूप भंडारा का आयोजन किया गया है. इस आयोजन की जिम्मेवारी संयोजक कैलाश हिसारिया, सह संयोजक पवन हिसारिया, दीपक शर्मा, शशिरंजन, आलोक कुमार, विशाल कुमार, मनीष कुमार, गोविंद शर्मा, राजेश सिंह, नरेंद्र शर्मा को सौंपी गयी है. इसमें मां जानकी जन सेवा ट्रस्ट एवं रामकथा प्रेम यज्ञ समिति के सभी सदस्य कार्यरत रहेंगे. मौके पर सज्जन हिसारिया, दीपक मस्करा, नरोत्तम व्यास, डॉ शंकर प्रसाद खेतान, राधेश्याम शर्मा, मुन्ना शर्मा, उषा भावसिंका, सविता हिसारिया, दीपक कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >