परिहार (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के सुक्की मुसहरनिया गांव में सोमवार की रात डकैतों ने दो घरों को निशाना बनाया. इसमें जनवितरण प्रणाली विक्रेता रामचंद्र ठाकुर के अलावा पड़ोसी हसीब नट के घर में धावा बोल कर नगदी, सोने-चांदी के जेवरात व मोबाइल समेत करीब 17.50 लाख की संपत्ति लूट ली. विरोध करने पर डीलर के साथ पत्नी व पुत्री की जम कर पिटाई कर दी. करीब दो घंटे तक लूटपाट करने के बाद सभी डकैत दक्षिण दिशा की ओर निकल भागे. सूचना पर परिहार थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने पुलिस बल के साथ मौके पर
परिहार में डीलर सहित दो घरों में डाका, 17.50 लाख की लूट
परिहार (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के सुक्की मुसहरनिया गांव में सोमवार की रात डकैतों ने दो घरों को निशाना बनाया. इसमें जनवितरण प्रणाली विक्रेता रामचंद्र ठाकुर के अलावा पड़ोसी हसीब नट के घर में धावा बोल कर नगदी, सोने-चांदी के जेवरात व मोबाइल समेत करीब 17.50 लाख की संपत्ति लूट ली. विरोध करने पर डीलर […]

परिहार में डीलर
पहुंच कर छानबीन की. 24 घंटे के अंदर इलाके में डकैती की दूसरी घटना के बाद से लोग दहशत में हैं. घटना को लेकर डीलर श्री ठाकुर के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
जानकारी के अनुसार, डीलर का परिवार रात करीब 10.30 बजे खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहा था कि डकैत घर में आ धमके. गृहस्वामी ने बताया कि छह नकाबपोश अपराधियों ने दीवार फांद कर आंगन में प्रवेश कर मुख्य दरवाजे का गेट खोल दिया. पिस्तौल, चाकू, डंडा व फट्ठा से लैस अन्य अपराधी भी बारी-बारी से घर के कमरे में प्रवेश कर गये. डीलर के साथ पत्नी व पुत्री को बंधक बना लिया. कमरे में घुस कर पुत्री के हाथ से गोदरेज व बक्से की चाबी छीन ली. गोदरेज से 4.03 लाख नगद के अलावा 9.85 लाख के सोने व चांदी के जेवरात, दो कीमती मोबाइल, बैंक पासबुक, आधार कार्ड व पहचान पत्र समेत अन्य कई सामान लूट लिये. इसके बाद सभी अपराधी पड़ोस के हसीब नट के घर में घुस गये. वहां परिवार के लोगों को बंधक बनाने के बाद लूटपाट शुरू की. वहां से डेढ़ लाख नगद के अलावा लगभग इतने ही मूल्य के सोने व चांदी के जेवरात लूट लिये. डकैती के दौरान ग्रामीण घरों में ही दुबके रहे तथा किसी ने विरोध नहीं किया.
बता दें कि सुक्की मुसहरिया गांव में तीन साल के भीतर डकैती की यह दूसरी घटना है. इससे पूर्व वर्ष 2014 में नवल ठाकुर के घर धावा बोल कर डकैतों ने 15 लाख की संपत्ति लूट ली थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों को दबोचने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
हकीम हसीब नट के घर को भी बनाया निशाना
सुक्की मुसहरनिया गांव में हुई घटना
विरोध करने पर गृहस्वामी समेत पत्नी और पुत्री को पीटा
24 घंटे के अंदर इलाके में डकैती की दूसरी घटना से दहशत