दौरा .हाइकोर्ट के जज ने किया डुमरा,पुपरी व बेलसंड कोर्ट का निरीक्षण
निरीक्षण के दूसरे दिन न्यायमूर्ति ने किया पौधारोपण
पुराने भवनों का किया बारी-बारी से निरीक्षण
डुमरा कोर्ट : हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति सह व्यवहार न्यायालय के निरीक्षी न्यायाधीश सुधीर कुमार सिंह दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान शनिवार को जिला जज बजरंगी शरण के कार्यालय कक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारियों, सभी न्यायाधीशों, दोनों अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, सचिव व लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह समेत अन्य लोगों के साथ न्यायिक व्यवस्था व न्यायिक कार्यों की समीक्षा की. बाद में न्यायमूर्ति श्री सिंह ने पुराने भवनों का निरीक्षण करते हुए कोर्ट परिसर में पौधारोपण किया.
कहा, पर्यावरण की सुरक्षा हम सबों की जिम्मेवारी है. हम सबों को इसके प्रति गंभीर होना चाहिए. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व सचिव को बताया कि अधिवक्ताओं के संदर्भ में लिये गये निर्णय से सोमवार को अवगत कराने की बात कही गयी. कहा, संघ भवन का निर्माण सरकार द्वारा कराया जाना है.
इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में हाइकोर्ट द्वारा अपना निर्णय स्पष्ट कर दिया गया है. मौके पर निरीक्षण के दौरान जिला जज बजरंगी शरण, रजिस्ट्रार ज्योति कुमारी व लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
