डुमरा में किशोरी को चाकू से गोदा हाथ काटने का किया प्रयास

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के रिखौली गांव में धारदार हथियार से हमला कर 17 वर्षीया किशोरी को जख्मी कर दिया गया. इस दौरान छात्रा के होठ, गर्दन व पीठ पर जगह-जगह चाकू से प्रहार कर लहूलुहान किया गया. किशोरी के हाथ को पूरी तरह काटने का प्रयास भी बदमाशों ने किया. उसे मरा हुआ […]

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के रिखौली गांव में धारदार हथियार से हमला कर 17 वर्षीया किशोरी को जख्मी कर दिया गया. इस दौरान छात्रा के होठ, गर्दन व पीठ पर जगह-जगह चाकू से प्रहार कर लहूलुहान किया गया. किशोरी के हाथ को पूरी तरह काटने का प्रयास भी बदमाशों ने किया. उसे मरा हुआ समझ कर रिखौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास फेंक दिया गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे किशोरी के परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है,

जहां चिकित्सक ने किशोरी के हाथ का ऑपरेशन किया है. चिकित्सक के अनुसार किशोरी के हाथ को काटने का प्रयास किया गया था. उसका दायां हाथ 90 फीसदी भाग में कट गया था. बदमाशों ने लड़की के शरीर

डुमरा में किशोरी को
इतने प्रहार किये हैं कि डॉक्टर द्वारा उसे करीब पांच सौ टाके लगाये गये हैं. किशोरी सोनबरसा थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है. परिजनों ने बताया कि बुधवार की दोपहर को गड़हिया टोले से उसकी दोस्त रिखौली गांव निवासी महेश कुमार की पुत्री रेणु कुमारी घर से बुला कर ले गयी थी. शाम चार बजे के आसपास किसी ने फोन बताया कि उनकी बेटी रिखौली प्राथमिक विद्यालय के पास पड़ी है. उसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां वह खून से लथपथ होकर दर्द से छटपटा रही थी. सूचना के बाद डुमरा थाना व नगर थाने की पुलिस पहुंची व परिजनों से पूछताछ की. हालांकि किशोरी के बेहोश रहने के कारण पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >