सुरसंड में 898 बोतल शराब लदी कार जब्त

कार्रवाई. जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस, उत्पाद विभाग व एसएसबी का चला ऑपरेशन सीतामढ़ी : जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस, उत्पाद विभाग व एसएसबी के जारी ऑपरेशन के तहत बुधवार को जहां 996 बोतल शराब जब्त किया गया, वहीं कारोबारी व पियक्कड़ समेत छह लोग गिरफ्तार किये गये. कार्रवाई के दौरान […]

कार्रवाई. जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस, उत्पाद विभाग व एसएसबी का चला ऑपरेशन

सीतामढ़ी : जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस, उत्पाद विभाग व एसएसबी के जारी ऑपरेशन के तहत बुधवार को जहां 996 बोतल शराब जब्त किया गया, वहीं कारोबारी व पियक्कड़ समेत छह लोग गिरफ्तार किये गये. कार्रवाई के दौरान एक कार भी जब्त की गयी. जबकि चोरौत में शराब की बरामदगी के बाद पुलिस ने मकान को सील कर दिया.
सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के मेला रोड सुभाष चौक वार्ड 21 में शराब के नशे में मारपीट कर हंगामा कर रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार राय ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया, वहीं मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी वार्ड 21 निवासी निर्मल कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >