मुखिया निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष को हराया
धीरज को 245 मत िमले
परसौनी : प्रखंड अंतर्गत देमा पैक्स के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर वर्तमान मुखिया कमलेश कुमार ने जीत हासिल कर प्रखंड में पहली बार मुखिया रहते हुए पैक्स अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया है.
सोमवार को हुए मतदान में कुल 602 वोटरों ने वोट किया था. मंगलवार को वोटों की गिनती हुई. जिसमें कमलेश कुमार ने 338 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी सह पैक्स अध्यक्ष धीरज कुमार को 93 मतों से शिकस्त दी. धीरज को कुल 245 मत मिले. वहीं 19 मत अवैध घोषित किया गया.
जबकि प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए अति पिछड़ा सीट पर रामनंदन राउत, अनुसूचित जाति सीट पर रामजन्म पासवान व राजो देवी, सामान्य सीट पर मो जफीर, मो फिरोज, रामाकांत सिंह व शकुंतला देवी को विजयी घोषित किया गया.
