करंट से वृद्ध की हुई मौत थाने में पांच के खिलाफ प्राथमिकी

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव में गन्ने की खेत की सुरक्षा के लिए बिछाये गये विद्युत प्रवाहित एलटी तार के संपर्क में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मोरसंड निवासी नरेश सिंह (60 वर्ष) के रूप में की गयी है. बताया गया है कि मोरसंड निवासी विश्वनाथ साह […]

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव में गन्ने की खेत की सुरक्षा के लिए बिछाये गये विद्युत प्रवाहित एलटी तार के संपर्क में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी.

मृतक की पहचान मोरसंड निवासी नरेश सिंह (60 वर्ष) के रूप में की गयी है. बताया गया है कि मोरसंड निवासी विश्वनाथ साह की जमीन गांव के ही नरेश महतो द्वारा बंटाइदारी पर ली गयी है. जिसमें गन्ने की फसल लगायी गयी है. फसल की सुरक्षा के लिए नरेश साह द्वारा गलत तरीके से बिजली के पोल से एलटी लाइन खेत में बिछायी गयी है.
सोमवार को ग्रामीण नरेश सिंह अपना खेत देख जा रहे थे. इसी क्रम में वी विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गये. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया है. घटना की बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है जिसमें खेत मालिक विश्वनाथ साह व बंटाइदार नरेश महतो समेत पांच को आरोपित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >