गैंगरेप के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं, आक्रोश

नगर थाना पुलिस कर रही चिकित्सक के पुत्र के ठिकानों पर छापेमारी सीतामढ़ी : सीतामढ़ी शहर से एक युवती को सरेशाम उठा कर बाइक पर बैठा ले जाकर नशे की सूई देकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के मामले में नगर थाना पुलिस द्वारा जारी ताबड़तोड़ छापेमारी के बावजूद मुख्य आरोपित अस्पताल रोड […]

नगर थाना पुलिस कर रही चिकित्सक के पुत्र के ठिकानों पर छापेमारी

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी शहर से एक युवती को सरेशाम उठा कर बाइक पर बैठा ले जाकर नशे की सूई देकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के मामले में नगर थाना पुलिस द्वारा जारी ताबड़तोड़ छापेमारी के बावजूद मुख्य आरोपित अस्पताल रोड स्थित चिकित्सक डॉ शिवजी साह के पुत्र पुरूषोत्तम राज उर्फ पिंटू की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
नगर थाना पुलिस द्वारा लगातार चिकित्सक पुत्र के ठिकानों पर छापेमारी की जा रहीं है. हालांकि चिकित्सक पुत्र भूमिगत हो गया है. सूत्रों की माने तो चिकित्सक पुत्र नेपाल के इलाकों में फरार हो गया है. इधर, पुलिस ने बुधवार को चिकित्सक पुत्र की कार नंबर बीआर 06 एसी 2505 को जब्त किया था. जबकि गुरुवार को भी उसके आवास पर छापेमारी जारी रहीं. बताते चले की शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत युवती को सरेशाम उठा कर एक कमरे में ले जाकर सोमवार की रात चिकित्सक पुत्र ने नशे की सूई देकर अपने सहयोगियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था.
मंगलवार की रात पीड़िता ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता पूर्व में इंजेक्शन लगवाने डॉ शिवजी साह के क्लिनिक में गयी थी. तभी से चिकित्सक पुत्र उस पर गलत नजर रखता था. कुछ समय पूर्व तक वह कई बार स्कूल जा रहीं युवती के साथ आपत्तिजनक व्यवहार कर चुका था. लेकिन लोकलाज के भय से वह चुप रहीं. इसी क्रम में सोमवार की शाम शहर के दीपक स्टोर्स गली के पास पुरूषोत्तम राज उर्फ पिंटू ने उसे जबरन अपने गाड़ी पर बैठा लिया. वहीं एक बड़े कमरे में ले गया. जहां नशे का इंजेक्शन दे दिया. इसके बाद वह बेहोश हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >