अस्पताल की ओपीडी सेवा व टीकाकरण को किया बाधित

गुस्सा. नर्सों ने डुमरा पीएचसी में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन दिव्यांगता जांच शिविर का भी नहीं होने दिया आयोजन सीतामढ़ी : मांगों के समर्थन में राज्यव्यापी आंदोलन के तहत पिछले एक सप्ताह से जारी बेमियादी हड़ताल के क्रम में गुरुवार को संविदा आधारित नर्सों ने जहां डुमरा पीएचसी में तालाबंदी कर उग्र प्रदर्शन किया, वहीं […]

गुस्सा. नर्सों ने डुमरा पीएचसी में तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

दिव्यांगता जांच शिविर का भी नहीं होने दिया आयोजन
सीतामढ़ी : मांगों के समर्थन में राज्यव्यापी आंदोलन के तहत पिछले एक सप्ताह से जारी बेमियादी हड़ताल के क्रम में गुरुवार को संविदा आधारित नर्सों ने जहां डुमरा पीएचसी में तालाबंदी कर उग्र प्रदर्शन किया, वहीं पीएचसी के गेट पर धरना देकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की.
इस दौरान आक्रोशित नर्सों ने ओपीडी सेवा, मिशन इंद्रधनुष अभियान व नियमित टीकाकरण अभियान को पूरी तरह बाधित कर दिया, साथ ही प्रत्येक गुरुवार को लगने वाले दिव्यांगता जांच शिविर का भी आयोजन नहीं होने दिया. बिहार राज्य एएनएम (आर) संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई की अध्यक्ष अनुपमा कुमारी के नेतृत्व में आंदोलनरत नर्सों ने समान काम के लिए समान वेतन, संविदा समाप्त कर नर्सों की सेवा नियमित करने व 30 हजार रुपये का मानदेय तय करने की मांग की.
वहीं अस्पताल के मुख्य गेट पर बिहार सरकार हाय-हाय व हमारी मांगें पूरी करों आदि के नारे लगा आक्रोश जताया. संघ अध्यक्ष ने बताया की मांगों के समर्थन में पिछले दिनों सभी एएनएम अनशन आंदोलन पर थीं, लेकिन राज्य सरकार, राज्य स्वास्थ्य समिति व बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कोई भी सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया. लिहाजा अब उन्होंने उग्र प्रदर्शन शुरू किया है. आंदोलन में नूतन कुमारी, रीना कुमारी, सुधा कुमारी, रेनू कुमारी, प्रेम लता सिन्हा, रंजीता कुमार, कुमारी डॉली, रीता कुमारी, सुनीता कुमारी, नीलम कुमारी व सुलेखा कुमारी सहित दर्जनों एएनएम शामिल थी.
संविदा आधारित एएनएम के कड़े तेवर के चलते मरीज
रहे परेशान
मांगों के समर्थन में एक सप्ताह से बेमियादी हड़ताल पर हैं संविदा पर तैनात सभी एएनएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >