रून्नीसैदपुर/डुमरा/बाजपट्टी /: छठ महापर्व के दौरान जिले में छठ घाट पर करंट लगने से दो की मौत हो गयी. वहीं डुमरा थाना क्षेत्र के परसपट्टी गांव में गुरुवार की शाम छठ घाट सजाने के दौरान करंट के चपेट में आने से रामसिहासन महतो के पुत्र नीतीश कुमार (18 वर्ष) की मौत हो गयी.
उधर रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के सुगरीडीह गांव निवासी शंभु प्रसाद यादव की पत्नी सुनीता देवी (42 वर्ष) की मौत गांव स्थित छठ घाट पर विद्युत स्पर्शाघात से हो गयी. वहीं बाजपट्टी प्रखंड के मल्हार गांव में करंट लगने से महमदा गांव में ग्राम निवासी रामाशीष राम के पुत्र उमेश राम की मौत हो गयी.
मृतक महमदा में विकास मित्र के पद पर तैनात रीता देवी का पति था. वह छठ व्रत के अवसर पर अपने ससुराल मल्हार गया था. घर अंधेरा घर देख कर वह बिजली का तार ठीक करने गया. इस क्रम में वह नंगे तार के संपर्क में आ गया. बेहोशी की अवस्था में परिजन उसे लेकर बाजपट्टी पीएचसी पहुंचे. जहां चिकित्सक ने मृत करार दिया. घटना के बाद मृतक की पत्नी रीता देवी, पिता रामाशीष राम व अन्य परिजन बदहवास है. मृतक को चार बच्चे है, इनमें राखी कुमारी 12 वर्ष , अनुपम कुमारी 10 वर्ष, रूपम कुमारी 2 वर्ष व पुत्र रविशंकर कुमार 7 वर्ष शामिल है.
