सब्जियों के भाव में उछाल

परेशानी. छठ पर्व पर मनमानी कीमत पर बेची जा रही सब्जी सीतामढ़ी : जिले में छठ पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में लोगों की भाड़ी संख्या में जुट रही है. बाजार में एक तरफ छोटे-छोटे व्यापारियों को दुकान लगाने के लिए जगह नहीं मिल रहे है तो दूसरी ओर सब्जियों […]

परेशानी. छठ पर्व पर मनमानी कीमत पर बेची जा रही सब्जी

सीतामढ़ी : जिले में छठ पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में लोगों की भाड़ी संख्या में जुट रही है.
बाजार में एक तरफ छोटे-छोटे व्यापारियों को दुकान लगाने के लिए जगह नहीं मिल रहे है तो दूसरी ओर सब्जियों के साथ विभिन्न प्रकार के सामग्रियों के भाव में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है. मंगलवार को शहर के गुदरी बाजार, जिला मुख्यालय स्थित डुमरा बाजार व बाजितपुर संब्जी मंडी में फूलगोभी के भाव में 20 रुपये की गिरावट देखी गयी. वहीं अन्य सब्जियों के भाव में वृद्धि देखी गयी.
व्यापारी भाव में उतार-चढ़ाव के कारण बताते हैं कि बाजार में छठ के अवसर पर अधिक मात्रा में सब्जी का आयात हो रहा है. इस कारण भाव में घट-बढ़ हो रहा है. बावजूद छठ व्रति अपने-अपने पॉकेट के हिसाब से विभिन्न प्रकार के छठ सामग्रियां की खरीदारी की. भले ही दो किलो की जगह एक ही सब्जी खरीदे, लेकिन छठ संबंधित सभी प्रकार की सामान जैसे आदी, मिट्टी का बर्तन, टोकरी, सुपली जैसे सामग्रियां खरीदारी की. गुदरी बाजार में सामग्री खरीदारी करते हुए मनोज ठाकुर, भोला प्रसाद, गोनौर महतो ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार सब्जियों समेत अन्य सामग्रियों के भाव में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. बावजूद छठ व्रतियों में पर्व के प्रति अपूर्ण आस्था व विश्वास के कारण छठ पर्व की तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ रहे है.
एक नजर बाजार भाव
नाम 15 दिन पूर्व भाव वर्तमान भाव
फूलगोभी 40.00 60.00
बंधागोभी 20.00 40.00
बैगन 30.00 40.00
मूली 20.00 25.00
टमाटर 60.00 100.00
धनिया पत्ता 150.00 300.00
हरी मिर्च 60.00 100.00
साग 25.00 40.00
बोरी 30.00 40.00
घेउरा 10.00 20.00
आलू 10.00 14.00
परवल 40.00 50.00
कोम्हरा 15.00 30.00
आलू 10.00 15.00
प्याज 20.00 40.00
नीबू 2.5 5.00 (प्रति पीस)
लौकी 20.00 50.00
नारियल 10.00 20.00

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >