बेलसंड-चंदौली पथ में डुमरिया घाट के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गयी. इसमें दो युवकों की मौत हो गयी. इनकी पहचान बेलसंड थाने के पचनौर निवासी मो शमीम (22) व मो मोईनुद्दीन (21) के रूप में की गयी है.
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बाइक चालक मो शमीम की मौत पेड़ से टकराने के चलते हुई. पीछे बैठे मो मोईनुद्दीन की मौत बाइक के पेड़ से टकराने के बाद पोखर में डूबने के कारण हुई.
