बीडीओ-सीओ पर हमला, आगजनी व पथराव

बाजपट्टी . बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुबन बाजार में विभिन्न आयोजनों के दौरान दो गुट के लोग आपस में भिड़ गये. घंटों दोनों ओर से लाठी-डंडे चले. वहीं जम कर पथराव हुआ. इतना ही नहीं दोनों गुट ने एक-दूसरे के घरों व दुकानों में तोड़-फोड़ की. साथ ही लूटपाट किया. इस दौरान मधुबन बाजार में […]

बाजपट्टी . बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुबन बाजार में विभिन्न आयोजनों के दौरान दो गुट के लोग आपस में भिड़ गये. घंटों दोनों ओर से लाठी-डंडे चले.
वहीं जम कर पथराव हुआ. इतना ही नहीं दोनों गुट ने एक-दूसरे के घरों व दुकानों में तोड़-फोड़ की. साथ ही लूटपाट किया. इस दौरान मधुबन बाजार में खड़ी दो बाइक को आग के हवाले कर दिया. सूचना के बाद बाजपट्टी थानाध्यक्ष कंचन भाष्कर, बीडीओ मुकेश कुमार व सीओ शशिरंजन यादव सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उग्र भीड़ ने पुलिस-प्रशासन पर पथराव कर खदेड़ कर भगा दिया.
इस दौरान सीओ व हवलदार जितेंद्र सिंह का सिर फट गया. वहीं पथराव से बीएमपी जवान सतीश पासवान के सीना पर चोट आयी. बाद में पुपरी एसडीओ किशोर कुमार, एएसपी पंकज कुमार, इंस्पेक्टर भूदेव दास समेत पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, बावजूद इसके स्थिति नहीं संभली. बीडीओ समेत दर्जन भर पुलिस कर्मी चोटिल हो गए.
इसके बाद डीएम राजीव रौशन, एसपी हरि प्रसाथ एस व एएसपी ऑपरेशन संदीप कुमार नीरज एसरैफ, क्यूआरटी, टाइगर मोबाइल, बीएमपी व सैप जवानों के साथ मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम ने असामाजिक तत्वों को जहां खदेड़ भगाया, वहीं 22 लोगों को हिरासत में ले लिया.
डीएम, एसपी व एएसपी खुद लाठी लेकर खदेड़ भगाने में लगे रहे. डीएम-एसपी के एक्शन में आने के बाद बेकाबू भीड़ के आगे अपने आप को बेबस महसूस कर रही पुलिस. खदेड़-खदेड़ को पथराव करने वालों पर पुलिस लाठी चटकाने लगी. फिलहाल इलाके में सशस्त्र बल तैनात है. डीएम-एसपी समेत वरीय अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे है.
बताया गया है कि मधुबन बाजार पर विभिन्न आयोजनों के दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों की हरकत से दूसरे गुट के लोग हंगामा करने लगे. विरोध करने पर दोनों गुट के बीच विवाद बढ़ गया. इसके बाद दोनों में हिंसक झड़प हुई.
बैरगनिया के लिए रवाना हुए डीआइजी
सीतामढ़ी/बैरगनिया : जिले में हिंसक झड़प के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम एक्शन में है. सीतामढ़ी की घटनाओं का राजधानी पटना में मानीटरिंग हो रहा है. इसी बीच डीजीपी के निर्देश पर तिरहुत जोन के डीआइजी अनिल कुमार सिंह सीतामढ़ी पहुंच गए है. सीतामढ़ी से डीआइजी सीधे बैरगनिया रवाना हो गए है. वहां से लौटने के बाद डीआइजी बाजपट्टी जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >