अस्पताल में महिला के साथ दुर्व्यवहार, हंगामा

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आयी एक महिला के साथ डॉक्टर के दुर्व्यवहार के बाद नाराज परिजनों ने जम कर हंगामा किया. परिजनों के आक्रोश को भांप कर डॉक्टर फरार हो गये, जबकि परिजन चिकित्सक की खोज में आधा घंटा तक शोर मचाते रहे. बाद में मौके पर पहुंचे अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक […]

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आयी एक महिला के साथ डॉक्टर के दुर्व्यवहार के बाद नाराज परिजनों ने जम कर हंगामा किया. परिजनों के आक्रोश को भांप कर डॉक्टर फरार हो गये, जबकि परिजन चिकित्सक की खोज में आधा घंटा तक शोर मचाते रहे.

बाद में मौके पर पहुंचे अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक व आसपास के लोगों ने परिजनों को समझा बुझा कर मामला शांत किया. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अल्ट्रासाउंड केंद्र में उस वक्त चिकित्सक मौजूद थे या टेक्निशियन. सदर अस्पताल में आइजीआइएमएस द्वारा अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालन कराया जाता है. शहर से सटे एक मुहल्ले की गर्भवती महिला सदर अस्पताल में इलाज कराने आयी थी, जहां महिला चिकित्सक

अस्पताल में महिला
ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी. परची कटाने के बाद महिला अल्ट्रासाउंड केंद्र के पास कतार में लग गयी. सोमवार की शाम तकरीबन चार बजे उसका नंबर आया. कमरे में प्रवेश करते ही चिकित्सक ने महिला को भद्दी-भद्दी बात कहनी शुरू कर दी. कहा कि उसके पेट में कई बच्चे हैं. जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो जायेगी.
महिला के विरोध जताने पर चिकित्सक ने अभद्र व दुर्व्यवहार किया. इसके बाद महिला ने मोबाइल पर कॉल कर परिजनों को सूचना दी. इसके बाद परिजन समेत बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र पहुंच कर हंगामा करने लगे. नाराज लोग चिकित्सक की तलाश करने लगे. लोगों के आक्रोश को भांप चिकित्सक फरार हो गया.
बाद में स्थानीय लोगों द्वारा स्थिति नियंत्रित किया. हालांकि संचालक विनोद कुमार सिंह व आमोद कुमार ने महिला के आरोपों को खारिज कर दिया. सीएस डॉ बिंदेश्वर शर्मा ने बताया मामला गंभीर है. इसकी जांच करा दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. सीएस ने कहा कि हो सकता है कि चिकित्सक की जगह कर्मी महिला का अल्ट्रासाउंड कर रहा हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >