महिला को जिंदा जलाया, तीन गिरफ्तार

सीतामढ़ी : सहियारा थाना के सहियारा गांव में दहेज के लिए रविवार की शाम पति समेत ससुराल वालों ने शोभा देवी नामक एक विवाहिता को जिंदा जला दिया. सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सोमवार को शोभा देवी की मौत के बाद उसके भाई डुमरा थाना के वाजितपुर निवासी सुबोध कुमार ने […]

सीतामढ़ी : सहियारा थाना के सहियारा गांव में दहेज के लिए रविवार की शाम पति समेत ससुराल वालों ने शोभा देवी नामक एक विवाहिता को जिंदा जला दिया. सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सोमवार को शोभा देवी की मौत के बाद उसके भाई डुमरा थाना के वाजितपुर निवासी सुबोध कुमार ने नगर थाने में दहेज के लिए बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जिसमें मृतका के पति सहियारा निवासी विजय पासवान, ससुर राम लाल पासवान, सास मनतोरनी देवी व देवर दिनेश पासवान व अन्य को आरोपित किया है. पुलिस ने दिनेश पासवान के अलावा बहन मेनका कुमारी व रुपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >