बेहोशी की अवस्था में मिला युवक, रेफर

बैरगनिया : स्थानीय पुलिस ने नगर पंचायत के बैरगनिया-गौर पथ में हजारीमल चौक के पास एक बेहोश पड़े एक युवक को इलाज के लिये स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि बेहोशी […]

बैरगनिया : स्थानीय पुलिस ने नगर पंचायत के बैरगनिया-गौर पथ में हजारीमल चौक के पास एक बेहोश पड़े एक युवक को इलाज के लिये स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि बेहोशी की अवस्था में मिले युवक की उम्र करीब 30 वर्ष होगी. उसके जेब से मिले कागजात में नाम राजेश झा गौर नगरपालिका नेपाल लिखा पाया गया है.अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक किसी नशा खुरानी गिरोह का शिकार हुआ होगा अथवा खुद नशीला पदार्थ खाया होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >