Special Police Campaign: परिहार थाना पुलिस ने गुरुवार की रात विशेष अभियान चलाकर विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में पॉक्सो एक्ट के दो ऐसे कुख्यात आरोपी भी शामिल हैं, जो पिछले तीन साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
पॉक्सो एक्ट के 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को पॉक्सो एक्ट के तहत दो आरोपियों की पिछले तीन वर्षों से तलाश थी. पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिसवा गांव निवासी सगीरा खातून और अजमल के रूप में हुई है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया.
पुराने कांडों और अदालती वारंटियों पर शिकंजा
विशेष अभियान के तहत अन्य मामलों में शामिल अपराधियों और वारंटियों की भी गिरफ्तारी की गई है:
- कांड संख्या 80/13: सिसौटिया गांव निवासी देवनंद मंडल, सौखी मंडल, हरिनंदन मंडल और धीरेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया गया.
- न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई: बराही गांव निवासी मुकेश कुमार, राज कुमार देवी और विकेश कुमार को अदालती आदेश के आलोक में गिरफ्तार किया गया.
सभी आरोपी भेजे गए जेल
थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया था. सभी 10 आरोपियों को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें: कोट बाजार उप डाकघर का चकमहिला स्थानांतरण: शहरवासियों और व्यापारियों में भारी रोष
