पंचतत्व में विलीन हुए कैलाश

चेवाड़ा : गुजरात के जामनगर जिले में नेवी में कार्यरत केपी यादव जिनकी मौत गोली लगने के कारण शुक्रवार को हो गयी थी. रविवार की रात्रि के लगभग नौ बजे वह पंचतत्व में विलीन हो गये. चेवाड़ा के रमैनिया शमशान घाअ पर इनका अंतिम संस्कार किया गया. पांच वर्षीय पुत्र शुभम ने पिता को मुखाग्नि […]

चेवाड़ा : गुजरात के जामनगर जिले में नेवी में कार्यरत केपी यादव जिनकी मौत गोली लगने के कारण शुक्रवार को हो गयी थी. रविवार की रात्रि के लगभग नौ बजे वह पंचतत्व में विलीन हो गये. चेवाड़ा के रमैनिया शमशान घाअ पर इनका अंतिम संस्कार किया गया. पांच वर्षीय पुत्र शुभम ने पिता को मुखाग्नि दिया. इस दौरान उपस्थित सभी के आंखों से आंसू बहते रहे.

जिस उम्र में पिता की अंगुली पकड़ कर चलने और खेलने की जगह पिता की संस्कार करने की जिम्मेवारी देख लोग बिलख-बिलख कर रोने लगे. इस दौरान पुलिस प्रशासन और परिजनों के अलावे हजारों की संख्या में गांव के लोगों के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गयी. रात के अंधेरे में भी लोगों ने चेवाड़ा के लाल के अंतिम दर्शन के लिए उतावले रहे.

सभी लोग एक झलक के लिए व्याकुल थे. नम आंखों से लाल को दर्शन कर नमन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >