जिले में प्रतिमाओं का विसर्जन 12 को नहीं

शेखपुरा : 12 अक्तूबर को जिला में दुर्गा प्रतिमा का कोई भी विसर्जन जुलूस नहीं निकाला जायेगा. विजयादशमी के दिन 11 अक्टूबर को निकाली गयी प्रतिमा विसर्जन जुलूस को हर हाल में 12 अक्टूबर की सुबह तक विसर्जित कर देना होगा तथा शेष प्रतिमा का विसर्जन 13 अक्टूबर से शुरू होगा. 12 अक्टूबर को मुहर्रम […]

शेखपुरा : 12 अक्तूबर को जिला में दुर्गा प्रतिमा का कोई भी विसर्जन जुलूस नहीं निकाला जायेगा. विजयादशमी के दिन 11 अक्टूबर को निकाली गयी प्रतिमा विसर्जन जुलूस को हर हाल में 12 अक्टूबर की सुबह तक विसर्जित कर देना होगा तथा शेष प्रतिमा का विसर्जन 13 अक्टूबर से शुरू होगा. 12 अक्टूबर को मुहर्रम का ताजिया निकाला जायेगा. इस मामले में सोमवार को आदर्श थाना शेखपुरा पर आयोजित शांति समिति की बैठक में निर्णय लिया गया.

एसडीओ सुबोध कुमार तथा एसडीपीओ अमित शरण की देखरेख में इस शांति समिति की बैठक में नगर क्षेत्र में दुर्गा पूजा का आयोजन करने वाले पूजा समिति के लोग मुहर्रम के ताजिया निकालने वाले कमेटी के लोग मुहर्रम के ताजिया निकालने वाली कमेटी के लोगों के साथ नगर परिषद् के वार्ड पार्षद, जिला विधिज्ञ संघ के कोषाध्यक्ष मो. शकील अहमद, थानाध्यक्ष संतोष कुमार आदि मौजूद थे. बैठक में आपसी सौहार्द तथा शांति के साथ दशहरा तथा मुहर्रम मनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाने को लेकर सुरक्षा के उपाय तथा प्रतिमा विसर्जन मार्ग में रोशनी को पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की गयी.

शांति समिति की बैठक में स्वयं सेवकों को भी तैयार रखने को कहा गया तिाा आवश्यकतानुसार पुलिस और प्रशासन से भी लगातार संपर्क में रहने को कहा गया.
बताया गया कि पूजा पंडाल के सामने असामयिक भीड़ जमा नहीं होने दें तथा बिजली का वैद्य कनेक्शन भी करवा लें. बैठक में बिना लाइसेंस के प्रतिमा की स्थापना तथा प्रतिमा विसर्जन की अनुमति नहीं दिये जाने के नियमों की भी जानकारी दी गयी. थाना सतर पर बुलाई गयी इस शांति समिति की बेठक में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग उपस्थित हुए थे. इसके अलावा बरबीघा, चेवाड़ा, शेखपुरा आदि थाना में भी शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >