एनजीओ संचालक पर नौकरी के नाम पर लगाया ठगी का आरोप

हंगामा करते ठगी के शिकार युवक-युवतियां . शेखपुरा : बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एनजीओ में महीनों काम करने के बाद वेतन से वंचित युवाओं ने जम कर हंगामा किया. शहर के दल्लु चौक पर संचालित नेहरू युवा केंद्र नामक एनजीओ के दफ्तर में हंगामे के बाद पीड़ित युवाओं ने […]

हंगामा करते ठगी के शिकार युवक-युवतियां .

शेखपुरा : बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एनजीओ में महीनों काम करने के बाद वेतन से वंचित युवाओं ने जम कर हंगामा किया. शहर के दल्लु चौक पर संचालित नेहरू युवा केंद्र नामक एनजीओ के दफ्तर में हंगामे के बाद पीड़ित युवाओं ने डीडीसी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी. इस बाबत पीड़ित संध्या कुमारी, सुधा कुमारी,राजीव कुमार,शशिभूषण कुमार समेत अन्य युवाओं ने बताया कि मोटीवेटर के द्वारा साक्षात्कार लेकर बहाल किया गया था. फरवरी 2016 में नियुक्ति कर विभिन्न प्रखंडों में तैनाती की गयी. पीड़ितों ने बताया कि लेखापाल नरेंद्र कुमार वेतन के लिए दिल्ली में ऑनलाइन करने के नाम पर युवाओं से दस-दस हजार रुपये नजराने की मांग की गयी.
इस बाबत पीड़ितों ने कहा कि अधिकारी और समाजसेवी का नाम बेच कर पहले तो नौकरी का झांसा देकर आठ महीने तक काम करवाया, लेकिन अब वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है. इस बाबत पीड़ितों ने जिलाधिकारी से भी न्याय की गुहार लगायी है. इस बाबत संस्था के समन्वयक स्टेफेन मरांडी ने कहा कि कर्मियों का बकाया वेतन 20 से 25 दिन में भुगतान किये जायेंगे. इसके लिए कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >