बिहारशरीफ : सरकार के सात नियों के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू होने वाले कुशल युवा कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा डीएम ने की. युवाओं के कौशल विकास के लिये प्रखंड स्तर पर तैयार किये जा रहे कौशल विकास केंद्र के निर्माण की समीक्षा बैठक स्थानीय हरदेव भवन में की गयी. श्रम विभाग के पदाधिकारी के साथ-साथ बैठक में डीएम डॉ त्याग राजन ने कहा कि हर हाल में 21 सितंबर तक पूरी तरह तैयार कर लें.
कार्य की उदासीनता पर बिंद और हरनौत के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का वेतन रोकने का आदेश दिया गया. डीडीसी कुंदन कुमार ने कहा कि अप्रोच रोड बनाने में जहां दिक्कत हो बीडीओ से संपर्क करें. डीडीआरसी के नोडल अफसर वरीय डिप्टी कलेक्टर रामबाबू को बनाया गया है. डीडीआरसी व परामर्श केंद्र के निर्माण की धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए 21 सितंबर तक सभी कार्य पूरा कराये. 20 सितंबर को केएसटी कॉलेज में मल्टीपरपस सहायकों को ट्रेनिंग दी जायेगी. इस मौके वरीय डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश कुमार,डीआइओ आलोक नंदन, कार्यपालक अभियंता भवन रामइकबाल साह,कार्यपालक अभियंता विद्युत जयशंकर कुमार, जिला योजना पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा,एसडीओ सुधीर कुमार आदि मौजूद थे.
