इंजीनियर्स डे पर कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
शेखपुरा : विकास के जिस मकान को देश हासिल कर दुनिया में अपनी खास पहचान बना रहा है. उसमें इंजीनियरों की भूमिका अहम है. इंजीनियरिंग के ईश्वर कहे जाने वाले भारत रत्न से सम्मानित एम. विश्वस्वरैया की जयंती समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि व पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र कुमार ने कई अहम बातें कही.
कार्यक्रम को बीएसएनएल के सहायक अभियंता संजीव कुमार, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. इम्तियाज, सहायक अभियंता अभिषेक, विद्युत के सूरज प्रसाद समेत अन्य लोगों ने अपनी बात रखी. इस आयोजन के मौके पर बड़ी तादाद में जुटे अभियंताओं ने कहा कि शेखपुरा में संसाधनों की कमी के बावजूद निर्माण उपलब्धियां बन कर खास पहचान बना रहा है. इंजीनियर कम संसाधनों के बीच कड़ी मेहनत से योजनाओं के प्रति लोगों का विश्वास जीत रहे हैं.
भवन, सड़क, सिंचाई, बिजली और दूरसंचार समेत अन्य क्षेत्र में बेहतर काम हुए हैं. इसमें निर्माण कार्य को लेकर प्रशासनिक अधिकारी और आम जनों का सहयोग मिल रहा हे. अभियंताओं ने एम. विश्वेश्वरैया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. शहर के दल्लु चौक स्थित समारोह के मौके पर अभियंता विजय कुमार, धर्मवीर कुमार, अविनाश कुमार, सुमन सौरभ, अमित सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद थे.
