सतर्कता. डेंगू से बचाव के लिए चलेगा जिले में चलेगा अभियान
डरें नहीं, एहतियात ही है बचाव
बिहारशरीफ : डेंगू से बचाव को लेकर सोमवार को स्थानीय हरदेव भवन में डीएम डॉ.त्याग राजन की अध्यक्षता में बैठक की गयी. डीएम ने कहा कि समन्वय बनाकर स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम काम करें. साफ-सफाई एवं ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव करें. मच्छरों के लावा को मारने की दवा को भी चिह्नित स्थलों पर छिड़काव की कार्रवाई में तेजी लाये. डेंगू से बचाव के लिए किये जा रहे कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया.
किसी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. सभी पार्षदों को कहा कि बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें. सीएस को कहा गया कि सिलाव में दवा छिड़काब में तेजी लाने को कहा गया. मेयर सुधीर कुमार व नगर आयुक्त कौशल कुमार ने कहा कि शहर के सालूगंज,हाजीपुर,खारीकुआं,असलगढ़ी,कंटाही समेत प्रभावित सभी क्षेत्रों में युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है. सुबह व शाम को भी फांगिंग कराया रहा है.
सीएस डॉ सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. इसके लिए घर के अंदर भी सफाई रखें. इलाज के लिए सदर अस्पताल में डेंगू वार्ड खोला गया है. बचाव का सरल तरीका ही जागरूता ही है. इस मौके पर उपमेयर शंकर कुमार,वार्ड पार्षद पप्पू यादव, संजय यादव, समेत वार्ड पार्षद व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद थे.
