बिहार : शेखपुरा में 16 वर्षीय छात्र की करंट लगने के बाद नदी में डूबने से मौत

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा में बाढ़ प्रभावित घटकुसुम्भा प्रखंड स्थित गदवदिया गांव में आज नाव से प्रखंड मुख्यालय जा रहे एक 16 वर्षीय छात्र रौशन कुमार की मौत करंट लगने के बाद हरोहर नदी में डूबने से हो गयी. घटना के बाद ग्रामीण शव की तलाश में जुटे है. जानकारी के मुताबिक गांव के […]

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा में बाढ़ प्रभावित घटकुसुम्भा प्रखंड स्थित गदवदिया गांव में आज नाव से प्रखंड मुख्यालय जा रहे एक 16 वर्षीय छात्र रौशन कुमार की मौत करंट लगने के बाद हरोहर नदी में डूबने से हो गयी. घटना के बाद ग्रामीण शव की तलाश में जुटे है.

जानकारी के मुताबिक गांव के सातों साहनी के पुत्र हरोहर नदी पार करने के दौरान ग्यारह हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गया. इसके बाद छात्र नदी में बह गया. इस दौरान नाव पर सवार दो अन्य साथी करंट के कारण छात्र के बचाव में नदी में नहीं कूद सके. फिलहाल स्थानीय लोग छात्र के शव की तलाश में जुटेहै.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >