दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया
बिहारशरीफ : क बार फिर से नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओं अभियान की शुरूआत की गयी. शहर के अस्पताल मोड़ समेत कई एरिया में अभियान चला गया. सिटी मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में नगर निगम के अन्य कर्मियों के साथ अभियान चलाया गया है. अवैध ढंग से लगाये गये बैनर होडिंग को हटाया गया.
साथ ही अवैध तरीके से सड़क पर निकाले गये छज्जे को भी हटाया गया. दुकानदारों से जुर्माना भी वसूल किया गया.
सिटी मैनेजर ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर आयुक्त के आदेश पर अभियान चलाया गया है. लोगों से अपील किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने में मदद करें.
