पौरा माऊर नहर में उतरा सकरी का पानी, राहत

प्रभात खबर में छपी खबर पर हुई पहल जब तक जागे अधिकारी हो चुकी थी देर पानी-पानी के लिए तरस रहे किसान सुखाड़ से नहीं मिली राहत शेखोपुरसराय : जिले के पि›मी छोर पर बसा शेखोपुर सराय प्रखंड आज भी सूखाड़ की चपेट में नहीं निकल सका है. प्रभात खबर में छपी खबर पौरा माउर […]

प्रभात खबर में छपी खबर पर हुई पहल

जब तक जागे अधिकारी हो चुकी थी देर
पानी-पानी के लिए तरस रहे किसान सुखाड़ से नहीं मिली राहत
शेखोपुरसराय : जिले के पि›मी छोर पर बसा शेखोपुर सराय प्रखंड आज भी सूखाड़ की चपेट में नहीं निकल सका है. प्रभात खबर में छपी खबर पौरा माउर नहर में नहीं उतरा सकरी नदी का पानी की खबर के बाद पौरा छिलका तो खोला गया. अधिकारी जब तक जागे तब तक बहुत देर हो चुका था. प्रशासनिक लापरवाही के रूप में हुई चुक से किसान बेबस नजर आ रहे है. आगे कुछ दिखायी नहीं दे रहा है.
इसका मुख्य कारण जिस समय सकरी नदी में पानी का दबाव था. उस समय अधिकारी सोये थे, लेकिन जब पानी का दबाव कम हुआ तब छिलका खोला गया. नदी का शटर को समय रहते सिर्फ उठा देने से आज प्रखंड वासियों को ये दिन देखने को नहीं मिलता. प्रभात खबर ने समाचार के माध्यम से प्रकाशित कर अधिकारी को जगाने की प्रयास की. अधिकारी भी जागे पौरा माउर नहर का शटर भी खुला पर कुछ ही घंटे में सकरी नदी में पानी नहीं रहने के कारण नहर पानी के आभाव में किसान के खेत में पानी पहुंचाने से किसान के खिले चेहरे पर पानी फिर गया. प्रखंड के हजारों एक में लगा धान बरबादी के कगार पर आ गया है. इस प्रखंड में सूखाड़ का संकट छाने लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >