ससबहना में माफियाओं ने छुपायी थी शराब

शेखपुरा : अरियरी के ससबहना बाजार में उत्पाद विभाग की छापेमारी में 11 बोरा यानी 2352 बोतल अवैध देशी शराब बरामदगी की उपलब्धि गिनायी जा रही है. लेकिन इससे एक बड़ा मामला सामने आया है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस शराब कारोबार से जुड़े लोगों ने देर रात्रि लगभग तीन हजार देशी शराब की बोतलों […]

शेखपुरा : अरियरी के ससबहना बाजार में उत्पाद विभाग की छापेमारी में 11 बोरा यानी 2352 बोतल अवैध देशी शराब बरामदगी की उपलब्धि गिनायी जा रही है. लेकिन इससे एक बड़ा मामला सामने आया है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस शराब कारोबार से जुड़े लोगों ने देर रात्रि लगभग तीन हजार देशी शराब की बोतलों को बधार में ले जाकर बहाया गया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह ससबहना उच्च विद्यालय से उत्तर एक पुंज में शराब की बरामदगी हुई, लेकिन उसे पुंज से महज 100 फीट की दूरी पर एक कमरे में लगभग 15 बोरा शराब रखा हुआ था.

अवैध देशी शराब का कारोबार ससबहना बाजार में लुकाछिपी कर लंबे समय से किया जा रहा था. इस छापेमारी के पूर्व स्थानीय पुलिस की जानकारी तक नहीं होना अपने आप में ही बड़ा सवाल है. हालांकि इस घटना के बाद ससबहना बाजार में इस खेल के असली प्यादे से लेकर अारोपित बने भरत महतो के निर्दोष होने की चर्चा जोरों पर है. इस मामले में नाम नहीं छापने की शर्त पर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित भरत महतो चार बेटियों का निहायत गरीब पिता है. उनके जमीन पर किसी और ने पुंज लगाया था, लेकिन इसका भुक्तभोगी होकर उन्हें फंसाया गया है.

ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर गरीब भगत को न्याय दिलाने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >