शेखपुरा : जिले के हथियावां निवासी भोला सिंह ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जारी राशन कार्ड लौटा दिया है. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से जांच का अनुरोध किया है. वैसे उन जैसे सामर्थ्यवान के नाम कार्ड बन कर उनके घर तक पहुंच गया. भोला सिंह सरकारी नौकरी से रिटायर होकर पेंशन पा रहे हैं. […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
शेखपुरा : जिले के हथियावां निवासी भोला सिंह ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जारी राशन कार्ड लौटा दिया है. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से जांच का अनुरोध किया है. वैसे उन जैसे सामर्थ्यवान के नाम कार्ड बन कर उनके घर तक पहुंच गया. भोला सिंह सरकारी नौकरी से रिटायर होकर पेंशन पा रहे हैं.
वे ऑडिटर के पद से रिटायर हुए थे. एक ओर जहां लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आपाधापी मचाये हुए है तथा किसी भी सीमा तक जाने को तैयार रहते हैं. वहीं भोला सिंह ने राशन कार्ड लौटा कर एक मिसाल पेश की है तथा अन्य सामर्थ्यवान लोगों से भी राशन कार्ड लौटाने का आग्रह किया है, ताकि इस योजना के असली हकदार हो यह अधिकार मिल सके. इस माह की पांच तारीख को उनकी पत्नी सावित्री देवी के नाम से यह कार्ड प्राप्त हुआ, तब से ही उनके मन में इसे लौटाने की बेचैनी हो गयी.
उन्होंने बीडीओ से मिल कर पूरी तरह सादा राशन कार्ड लौटा दिया. बीडीओ ने उन्हें धन्यवाद दिया. बाद में भोला सिंह ने एसडीओ सुबोध कुमार से मिल कर इस मामले की जांच की मांग की. उन्होंने एसडीओ को बताया कि उनके गांव में ही नौकरी करने वाले तथा पुस्तैनी जमीन के समृद्धशाली व्यक्ति भी इस योजना के कार्ड का लाभ उठा रहे हैं. इस मामले में जांच कर वैसे लोगों से कार्ड वापस किया जाय तथा इन कार्डों को वाजिब हकदार को दिया जाय. भोला सिंह द्वारा उठाये गये इस कार्य की सभी ओर प्रशंसा हो रही है तथा आशा व्यक्त की जा रही है कि और इस तरह के लोग इस योजना के तहत जारी कार्ड वापस करेंगे.