जय माता दी से गूंज उठा क्षेत्र

मां. बरबीघेश्वरी का मनाया गया छठा स्थापना दिवस शोभायात्रा के बाद पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण बरबीघा : जय माता दी,जय मां बरबीघेश्वरी जैसे नारों से गुरुवार को पूरा नगर क्षेत्र गूंज उठा. मौका था थाना चौक स्थित मां बरबीघोश्वरी की छठे स्थापना वर्ष का. इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा हाथी-घोड़े,ऊंट, बैंड-बाजे के साथ झूमते-गाते […]

मां. बरबीघेश्वरी का मनाया गया छठा स्थापना दिवस

शोभायात्रा के बाद पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण
बरबीघा : जय माता दी,जय मां बरबीघेश्वरी जैसे नारों से गुरुवार को पूरा नगर क्षेत्र गूंज उठा. मौका था थाना चौक स्थित मां बरबीघोश्वरी की छठे स्थापना वर्ष का. इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा हाथी-घोड़े,ऊंट, बैंड-बाजे के साथ झूमते-गाते शोभायात्रा निकाली गयी. मंदिर न्याय समिति के अध्यक्ष दिनेश चौधरी, सचिव शंभु शरण, मुख्य कार्यकारिणी राजकुमार गुप्ता, अरूण गोस्वामी, प्रदीप कुमार के साथ-साथ पूर्व अध्यक्ष शिवनंदन साव आदि ने स्थापना वर्ष के अवसर पर शोभायात्रा के साथ-साथ पूजा-अर्चना तथा महाआरती की व्यवस्था की थी.
मां बरबीघेश्वरी के नाम से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष की गयी महाआरती के बाद उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच हलवा का प्रसाद वितरण किया गया. समिति के पूर्व अध्यक्ष शिवनंदन साव ने बताया कि वर्ष 2011 में प्रतिमा स्थापना के बाद से ही शोभायात्रा का यह आयोजन जुलाई की 14 तारीख को आयोजित की जाती है. जिसमें कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेते हैं. संध्या महाआरती के समय उमड़ी सड़क जाम की स्थिति से निबटने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रही.
c

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >