शेखपुरा . शहर में अचानक बढ़ी चोरी की घटना से शहरवासियों को रात्रि में जग कर पहरा देना पड़ रहा है. हद तो तब हो गयी जब आदर्श थाने के सामने के मोहल्ले में भी चोर अपना दस्तक दे दिये. ऐसे चोर मोहल्लेवासियों की सतर्कता के कारण घटना को अंजाम देने में विफल रहे हैं. चोरों के बढ़ते हिम्मत को लेकर मोहल्लेवासी काफी परेशान हैं. छोटी-छोटी घटनाएं घटने के कारण कई मामले थाने तक नहीं पहुंच पाते हैं. शहर के जिस मोहल्ले में सतर्कता घटी है उस मोहल्ले में चोरों ने अपना हाथ साफ करने में कोई कमी नहीं की है. शहरवासी पवन कुमार, रामानुज प्रसाद, अनिल कुमार सिंह सहित कई लोगों ने शहर में पेट्रोलिंग गश्ती बढ़ाने की मांग की है.
शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ीं
शेखपुरा . शहर में अचानक बढ़ी चोरी की घटना से शहरवासियों को रात्रि में जग कर पहरा देना पड़ रहा है. हद तो तब हो गयी जब आदर्श थाने के सामने के मोहल्ले में भी चोर अपना दस्तक दे दिये. ऐसे चोर मोहल्लेवासियों की सतर्कता के कारण घटना को अंजाम देने में विफल रहे हैं. […]
