राजद नेताओं ने की मुआवजे की मांग

शेखपुरा : करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत इसापुर गांव में किसान की पीट-पीट कर हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे राजद नेताओं ने सरकार से मुआवजे की मांग की है. मौके पर पहुंचे राजद जिलाध्यक्ष राजनीति सिंह, जिला प्रवक्ता विजय सम्राट, सतपाल यादव, रंजीत सिंह उर्फ बुद्धन, भाई मिथिलेश यादव, अनय यादव […]

शेखपुरा : करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत इसापुर गांव में किसान की पीट-पीट कर हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे राजद नेताओं ने सरकार से मुआवजे की मांग की है.

मौके पर पहुंचे राजद जिलाध्यक्ष राजनीति सिंह, जिला प्रवक्ता विजय सम्राट, सतपाल यादव, रंजीत सिंह उर्फ बुद्धन, भाई मिथिलेश यादव, अनय यादव समेत अन्य ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया. साथ ही बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लगाने कसने में नाकाम सरकार पर भी जम कर निशाना साधा.

राजन नेताओं ने मृतक उमेश यादव के परिवार के एक सदस्य को नौकरी एवं 10 लाख रुपये का मुआवजा दिये जाने की मांग सरकार से की. साथ ही साथ अपराध पर नियंत्रण के लिए कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त किये जाने की भी मांग की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >