डाटा ऑपरेटर हटाये गये

शेखपुरा : पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि यानी बीआरजीएफ के तहत कार्यरत डाटा ऑपरेटर की सेवा समाप्ति कर दी गयी है. केंद्र सरकार द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष से ही इस योजना को बंद कर दिया गया है. इस कार्यक्रम के तहत जिला परिषद्, प्रखंड पंचायत समिति सहित अन्य जगहों पर इन सब की तैनाती थी. इस […]

शेखपुरा : पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि यानी बीआरजीएफ के तहत कार्यरत डाटा ऑपरेटर की सेवा समाप्ति कर दी गयी है. केंद्र सरकार द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष से ही इस योजना को बंद कर दिया गया है.
इस कार्यक्रम के तहत जिला परिषद्, प्रखंड पंचायत समिति सहित अन्य जगहों पर इन सब की तैनाती थी. इस संबंध में काम से हटाये गये डाटा ऑपरेटरों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है.
दिलीप कुमार सिंह,दिवाकर कुमार ,राकेश पासवान, राजेश कुमार,विकास कुमार, उत्तम कुमार, राहुल कुमार आदि ने इन सभी को किसी दूसरे स्थान पर प्रतिनियुक्ति करने की मांग की है. इन लोगों ने पत्रकारों को बताया कि पिछले 17 माह से इन्हें कोई मानदेय भी नहीं दिया गया है. मानदेय की आस में बैठे इन लोगों को हटाने का नोटिस थमा दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >