भूमि विवाद में एक की मौत,दो की गंभीर हालत

बरबीघा : निकटवर्ती सारे थाना क्षेत्र के खेतलपुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट व छुरेबाजी की घटना में पांच लोग जख्मी हो गये. इसमें से तीन गंभीर रूप से घायल लोगों में एक 50 वर्षीय महेश चौधरी की मौत पटना ले जाने के क्रम में हो गयी. जबकि 26 वर्षीया प्रमिला देवी […]

बरबीघा : निकटवर्ती सारे थाना क्षेत्र के खेतलपुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट व छुरेबाजी की घटना में पांच लोग जख्मी हो गये. इसमें से तीन गंभीर रूप से घायल लोगों में एक 50 वर्षीय महेश चौधरी की मौत पटना ले जाने के क्रम में हो गयी.
जबकि 26 वर्षीया प्रमिला देवी व 35 वर्षीय संतोष कुमार गंभीर रूप से जख्मी है.
ये दोनों भी पटना में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. ये तीनों एक ही परिवार के बताये गये हैं. इस घटना में दूसरे पक्ष की 20 वर्षीया रेखा देवी एवं शिवालक चौधरी भी घायल हैं. बताया गया है कि दोनों आपस में पट्टेदार है.
जमीनी विवाद को लेकर दोनों के परिजनों में मारपीट हुई, जिसमें शिवालक चौधरी के परिजनों ने महेश चौधरी,संतोष चौधरी एवं प्रमिला देवी को हसुली से बुरी तरह प्रहार कर जख्मी कर दिया, जिसे बरबीघा रेफरल अस्पताल लाया गया. स्थिति की गंभीरता को देखे हुए इन तीनों को पटना रेफर कर दिया गया जिसमें महेश चौधरी की मौत रास्ते में हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >