युवा अधिवक्ताओं की उपेक्षा का आरोप

शेखपुरा : यहां कार्यरत युवा अधिवक्ताओं ने उपेक्षा का आरोप लगाया है. जिला विधिज्ञ संघ में होनेवाली आमदनी की जानकारी दी. युवा अधिवक्ताओं को नहीं मिल पाती है. यहां 11 अप्रैल को होनेवाले संघ के द्विवार्षिक चुनाव में रणनीति तय करने के लिए युवा अधिवक्ताओं ने मंगलवार को बैठक आयोजित की. हालांकि बैठक में किसी […]

शेखपुरा : यहां कार्यरत युवा अधिवक्ताओं ने उपेक्षा का आरोप लगाया है. जिला विधिज्ञ संघ में होनेवाली आमदनी की जानकारी दी. युवा अधिवक्ताओं को नहीं मिल पाती है. यहां 11 अप्रैल को होनेवाले संघ के द्विवार्षिक चुनाव में रणनीति तय करने के लिए युवा अधिवक्ताओं ने मंगलवार को बैठक आयोजित की.

हालांकि बैठक में किसी खास प्रत्याशी विशेष के रूप में मतदान करने का कोई फैसला नहीं लिया जा सका. इन युवा अधिवक्ताओं की बैठक नौ अप्रैल को पुन: होगी. हालांकि इस बैठक में अधिवक्ताओं ने जम कर अपनी भड़ास निकाली. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी कार्यकाल में संघ की आमदनी तथा खर्च पर नजर रखने के लिए युवा अधिवक्ताओं की एक कमेटी गठित की जायेगी. संघ के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर यहां सरगरमी चरम पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >