28.65 लाख में हुई बस पड़ाव की बंदोबस्ती

शेखपुरा : नगर पर्षद ने बंदोबस्ती के जरिये राजस्व को लेकर नये वित्तीय वर्ष के लिए भी अधिकतम राशि की बोली लगवाने में सफलता हासिल की. कार्यपालक पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती हुई. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई बंदोबस्ती में सोमवार को बस पड़ाव के लिए 28 लाख 65 […]

शेखपुरा : नगर पर्षद ने बंदोबस्ती के जरिये राजस्व को लेकर नये वित्तीय वर्ष के लिए भी अधिकतम राशि की बोली लगवाने में सफलता हासिल की. कार्यपालक पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती हुई. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई बंदोबस्ती में सोमवार को बस पड़ाव के लिए 28 लाख 65 हजार रुपये की बोली लगायी गयी.
बंदोबस्ती के लिए शहर के इंदाय मुहल्ले के जगदीश यादव ने यह बंदोबस्ती ली. इसके साथ ही सब्जी मंडी के इस बंदोबस्ती में सर्वाधिक बोली लगा कर शहर के खांड पर मुहल्ला के निवासी सतीश कुमार ने 06 लाख 05 हजार रुपये में बंदोबस्ती ली. वहीं टीन टिकट के लिए शहर के इंदाय मोहल्ले के ही संतोष यादव ने 5600 रुपये में अधिकतम बोली लगा कर बंदोबस्ती ली.
लोक लेखा समिति के अध्यक्ष व पार्षद गंगा कुमार यादव ने बताया कि कड़ी सुरक्षा और पारदर्शिता के बीच बंदोबस्ती की कार्रवाई संपन्न हुई. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नये वित्तीय वर्ष से टेंपो संचालक के लिए विभागीय वसूली की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इसके लिए बोर्ड की बैठक में दर का निर्धारण किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >