बिहार में जंगल राज लाना चाहते हैं नीतीश

हिलसा : शहर के रामबाबू उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में होने वाला आगामी 22 मार्च को लोजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है. लोजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ प्रसाद यादव ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को अनुमंडल के दर्जनों गांवों का दौरा किया. उन्होंने कहा […]

हिलसा : शहर के रामबाबू उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में होने वाला आगामी 22 मार्च को लोजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है. लोजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ प्रसाद यादव ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को अनुमंडल के दर्जनों गांवों का दौरा किया.

उन्होंने कहा कि नीतीश बिहार में फिर से जंगल राज बनाना चाहते हैं. इस दौरान लोजपा के रामाशीष प्रसाद यादव,बनर्जी पासवान,ब्रजेश पासवान,संतोष पासवान,नंदलाल पासवान,बबलू कुमार आदि नेताओं ने गांव के भ्रमण में शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >