छेड़खानी के विरोध में मारपीट, तीन घायल
शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के श्यामा सरोवर पार्क में रविवार की देर शाम अपने परिजनों के साथ घूमने गयी छात्रओं के साथ छेड़खानी एवं दो गुटों में जम कर मारपीट हुई.... इस घटना में गिरहिंडा मोहल्ले के सोनू कुमार,कुंदन कुमार,विकास कुमार जख्मी हो गये. घायल तीनों छात्रों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
March 9, 2015 3:07 AM
शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के श्यामा सरोवर पार्क में रविवार की देर शाम अपने परिजनों के साथ घूमने गयी छात्रओं के साथ छेड़खानी एवं दो गुटों में जम कर मारपीट हुई.
...
इस घटना में गिरहिंडा मोहल्ले के सोनू कुमार,कुंदन कुमार,विकास कुमार जख्मी हो गये. घायल तीनों छात्रों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. टाउन थाना पुलिस ने बताया कि तीनों छात्र अपनी बहनों के साथ श्यामा सरोवर पार्क घूमने गये थे. इसी क्रम में कुछ मनचलों के द्वारा छात्रओं के साथ छेड़खानी की कोशिश की गयी उसी क्रम में छेड़खानी का विरोध करने पर करीब 20 की संख्या में मनचलों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर तीनों छात्रों को जख्मी कर दिया. घटना की प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. पुलिस छानबीन में जुटी है.
ये भी पढ़ें...
November 27, 2025 5:55 PM
November 25, 2025 5:28 PM
September 29, 2025 2:10 PM
August 30, 2025 2:54 PM
August 27, 2025 7:18 PM
August 21, 2025 6:49 PM
August 4, 2025 12:40 PM
July 28, 2025 1:07 PM
July 25, 2025 3:41 PM
Road Accident: बिहार में कांवरियों से भरी पिकअप और बस पलटी, 50 से अधिक श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी
July 23, 2025 1:26 PM
