अवैध उत्खनन करनेवालों के खिलाफ छापेमारी

शेखपुरा : पहाड़ी भूखंडों में अवैध उत्खनन पर शिकंजा कसने को लेकर एसपी मीनू कुमारी ने टाउन थाना क्षेत्र के कारे पहाड़ी भूखंड में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध पत्थर से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. ट्रैक्टरों के दोनों चालक वाहन छोड़ भाग निकले, जबकि पत्थर से लदे एक ट्रक को भी […]

शेखपुरा : पहाड़ी भूखंडों में अवैध उत्खनन पर शिकंजा कसने को लेकर एसपी मीनू कुमारी ने टाउन थाना क्षेत्र के कारे पहाड़ी भूखंड में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध पत्थर से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. ट्रैक्टरों के दोनों चालक वाहन छोड़ भाग निकले, जबकि पत्थर से लदे एक ट्रक को भी जब्त किया.

एसपी ने लीजधारकों के पहाड़ी भूखंड में कराये जा रहे उत्खनन का जायजा लिया. मापदंडों को ताक पर रख कराये जा रहे उत्खनन कार्य को लेकर एसपी ने खनन निरीक्षक को फटकार लगायी.

उन्होंने कहा कि नियमों को ताक पर रख कर उत्खनन करनेवालों को बख्शा नहीं जायेगा. छापेमारी के क्रम में पुलिस अधिकारियों को देख कई मजदूर भाग खड़े हुए. गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी छापेमारी के क्रम में दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >