शेखपुरा एसपी जायेंगे हाइकोर्ट

शेखपुरा : एसपी धीरज कुमार पटना उच्च न्यायालय की शरण लेंगे. एसपी अपने खिलाफ जारी वारंट को निरस्त करने की गुहार लगायेंगे. मुजफ्फरपुर के जिला कोर्ट ने एसपी धीरज कुमार के आवेदन को खारिज कर दिया. 18 साल पुराने मामले में मुजफ्फरपुर स्थित एक न्यायालय ने एसपी धीरज कुमार को फरार घोषित दर्शाते हुए वारंट […]

शेखपुरा : एसपी धीरज कुमार पटना उच्च न्यायालय की शरण लेंगे. एसपी अपने खिलाफ जारी वारंट को निरस्त करने की गुहार लगायेंगे. मुजफ्फरपुर के जिला कोर्ट ने एसपी धीरज कुमार के आवेदन को खारिज कर दिया. 18 साल पुराने मामले में मुजफ्फरपुर स्थित एक न्यायालय ने एसपी धीरज कुमार को फरार घोषित दर्शाते हुए वारंट जारी किया था. एसपी ने इस आदेश के खिलाफ वहां के जिला जज के समक्ष इस वारंट को निरस्त करने की प्रार्थना की थी.
इस मामले में संपर्क करने पर एसपी धीरज कुमार ने पत्रकारों को यहां बताया कि जिला न्यायालय के आदेश को पटना उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे. जिला जज द्वारा रिवीजन खारिज करने की बात बताते हुए उन्होंने कहा कि कानूनी रूप से उनके पास इस आदेश को चुनौती देने के लिए 90 दिनों का समय है. उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा कि मारपीट में एक 18 साल पूर्व के मामले में वारंट निर्गत है. परंतु इस वारंट के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी.
मीडिया से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इस मामले में कानूनी पहलुओं की जानकारी लेकर मुजफ्फरपुर जिला कोर्ट में निर्वाचन दाखिल किया था. इधर मुजफ्फरपुर कोर्ट से एसपी के रिवीजन खारिज होने के बाद उनके खिलाफ निर्गत वारंट के तामिला का दबाव एसपी को पुन: एक बार ङोलना पड़ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >