वैन ने बच्चे को रौंदा, लोगों ने जाम की सड़क

बरबीघा : बरबीघा-शेखपुरा स्टेट हाइवे पर गुरुवार को एक मैजिक वैन ने छह वर्षीय बच्च को रौंद दिया. उसी गांव के मनोज पासवान के पुत्र को गंभीर अवस्था में बरबीघा रेफरल अस्पताल से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजोपुर गांव के समीप ही बरबीघा-शेखपुरा स्टेट हाइवे सड़क मार्ग […]

बरबीघा : बरबीघा-शेखपुरा स्टेट हाइवे पर गुरुवार को एक मैजिक वैन ने छह वर्षीय बच्च को रौंद दिया. उसी गांव के मनोज पासवान के पुत्र को गंभीर अवस्था में बरबीघा रेफरल अस्पताल से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजोपुर गांव के समीप ही बरबीघा-शेखपुरा स्टेट हाइवे सड़क मार्ग को जाम कर दिया.
ग्रामीणों ने बताया कि शेखपुरा से चल कर बरबीघा की ओर जा रही लाल रंग की मैजिक गाड़ी ने सड़क पार कर रहे छात्र मंजीत कुमार को रौंद दिया. चालक घटना के दौरान नशे की हालत में बताया जाता है. गाड़ी पर अन्य यात्री सवार थे. घटना को अंजाम देकर मैजिक गाड़ी बरबीघा की ओर भाग खड़ा हुआ. देर शाम करीब साढ़े चार बजे हुई इस घटना के बाद एक तरफ जहां सड़क जाम कर ग्रामीण आरोपी मैजिक चालक की अविलंब गिरफ्तारी एवं छात्र के समुचित उपचार की मांग कर रहे है. वहीं दूसरी ओर घटना में जख्मी छात्र की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
अंतिम समय तक ग्रामीण सड़क जाम कर रखे है. वहीं दूसरी ,ओर बरबीघा पुलिस ग्रामीणों को शांत करा कर आवागमन बहाल कराने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >