बैटरी चोरी का आरोप युवक की हत्या

बरबीघा (शेखपुरा) : पुरानी हटिया चौक स्थित मजार के पास लोगों ने बैटरी चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी. इसकी सूचना मिलते ही शनिवार तड़के थानाध्यक्ष मैथिलीशरण व एएसआइ रामभजन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी हालत में उसे ठेले से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचते ही युवक ने […]

बरबीघा (शेखपुरा) : पुरानी हटिया चौक स्थित मजार के पास लोगों ने बैटरी चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी. इसकी सूचना मिलते ही शनिवार तड़के थानाध्यक्ष मैथिलीशरण व एएसआइ रामभजन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी हालत में उसे ठेले से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचते ही युवक ने दम तोड़ दिया.

उसकी पहचान मुंगेर के बड़ी बाजार निवासी मो आरिफ के रूप में की गयी है. घटनास्थल से एक साइकिल बरामद की गयी, जिसकी चाबी मृत युवक की जेब में मिली. सूचना पर एसपी मीनू कुमारी व नव पदस्थापित एएसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे.

फोरेंसिक टीम घटनास्थल से ब्लड सैंपल लेकर पटना लौट गयी. थानाध्यक्ष मैथिलीशरण ने बताया कि युवक के पास से एक रॉड भी बरामद हुआ है.

लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. एसपी मीनू कुमारी ने बताया कि भागलपुर के अकबर नगर थाने से यह पता चला है कि मो आरिफ बैटरी चोरी में एक बार और पकड़ा गया था. पुलिस अपने कई कोणों से इस मामले की तहकीकात कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >