बीज वितरण में लगाया मनमानी का आरोप

शेखपुरा : जिले के सदर प्रखंड के पचना पंचायत के दर्जनों किसानों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभु राम से किसान सलाहकार सुजाता पटेल द्वारा बीज वितरण में मनमानी करने की शिकायत की. ग्रामीण रामानंद यादव, नवल यादव, रामु यादव, दिनेश चौधरी, प्रमिला देवी, मीरा देवी ने कृषि पदाधिकारी से बताया कि किसान सलाहकार द्वारा एक […]

शेखपुरा : जिले के सदर प्रखंड के पचना पंचायत के दर्जनों किसानों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभु राम से किसान सलाहकार सुजाता पटेल द्वारा बीज वितरण में मनमानी करने की शिकायत की. ग्रामीण रामानंद यादव, नवल यादव, रामु यादव, दिनेश चौधरी, प्रमिला देवी, मीरा देवी ने कृषि पदाधिकारी से बताया कि किसान सलाहकार द्वारा एक सौ रुपये की मांग की जाती है.

उन्होंने कहा कि एक ही किसान को कई नामों से बीज दिया जा रहा है, जिसके कारण जरूरतमंद किसानों को बीज उपलब्ध होने में परेशानी उत्पन्न हो रही है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि सभी किसानों को जरूरत के अनुरूप बीज उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही साथ जांच कर किसान सलाहकार पर नियम के अनुरूप कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >