प्रीति, मुस्कान, जेवा व हुमा सेमीफाइनल में पहुंची

शेखपुरा : इंडोर स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका जूनियर वर्ग का एकल मुकाबला खेला गया. जूनियर वार्ड के इस मुकाबले में गिरिहिंडा की प्रीति गुप्ता ने अपने तगड़े स्मैश और लंबी रेकी से प्रतिद्वंदी शाहीन प्रवीण को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली. प्रीति […]

शेखपुरा : इंडोर स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका जूनियर वर्ग का एकल मुकाबला खेला गया. जूनियर वार्ड के इस मुकाबले में गिरिहिंडा की प्रीति गुप्ता ने अपने तगड़े स्मैश और लंबी रेकी से प्रतिद्वंदी शाहीन प्रवीण को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली.

प्रीति ने 15-13 के उत्तर से जीत दर्ज की. इसी तरह मुस्कान ने अंजलि को 15-5 से, जेवा प्रवीण ने शबा प्रवीण को 15-7 से तथा अहियापुर की हुमा मसूद ने अनमनाल को 15-11 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली.

वहीं सीनियर बालक वर्ग के मुकाबले में बेस्ट ऑफ थ्री के खेले गये मुकाबले में अरमान ने प्रिंस को 2-1 से,मसूद रात्रि ने पराग को 2-0 से, खतीबुर रहमान ने रजनीश को 2-0 के अंतर से पराजित कर दिया. ये सभी खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गये. रविवार से अधिकारी वर्ग का मुकाबला खेला जायेगा. जिसमें डीएम एसपी सहित अन्य अधिकारी भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >