छेड़छाड़ का मामला दर्ज

बरबीघा (शेखपुरा) : नगर पंचायत के वार्ड-5 की वार्ड सदस्या मीना देवी के द्वारा स्थानीय थाने में अपने पड़ोसी दो लोगों पर छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज किये गये प्राथमिकी में मीना देवी ने बताया है कि गुरुवार की रात वे अपने घर के आंगन में सोयी हुई थी, तो स्वर्गीय दिन दयाल […]

बरबीघा (शेखपुरा) : नगर पंचायत के वार्ड-5 की वार्ड सदस्या मीना देवी के द्वारा स्थानीय थाने में अपने पड़ोसी दो लोगों पर छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दर्ज किये गये प्राथमिकी में मीना देवी ने बताया है कि गुरुवार की रात वे अपने घर के आंगन में सोयी हुई थी, तो स्वर्गीय दिन दयाल शर्मा के बेटे दिलीप शर्मा द्वारा टॉर्च जला कर लगातार उन्हें तथा उनकी किशोर बेटी को देखा जा रहा था.

कई बार मना करने के बाद जब शिकायत करने के लिए मीना देवी उसके घर पहुंची, तो दिलीप शर्मा व भाई अशोक शर्मा ने मेरे साथ छेड़छाड़ तथा गाली-गलौज किया. थानाध्यक्ष मैथिलीशरण ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर शीघ्र कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >