राजद नेता शंभु ने दर्जनों गांवों में चलाया अभियान

शेखपुरा : परिवर्तन रैली की सफलता को लेकर राजद नेता शंभु यादव के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर अभियान चलाये जाने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा. राजद नेताओं ने रविवार को सदर प्रखंड के मदाड़ी, ओठवां, पैगंबरपुर, जयमंगला, सिरारी, महसार समेत दर्जन भर गांवों में अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक किया एवं […]

शेखपुरा : परिवर्तन रैली की सफलता को लेकर राजद नेता शंभु यादव के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर अभियान चलाये जाने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा. राजद नेताओं ने रविवार को सदर प्रखंड के मदाड़ी, ओठवां, पैगंबरपुर, जयमंगला, सिरारी, महसार समेत दर्जन भर गांवों में अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक किया एवं परिवर्तन रैली में बड़ी तादाद में लोगों को एकजुट होकर पटना चलने की अपील की गयी.

राजद नेता शंभु यादव ने कहा कि बिहार में बढ़ रहे अपराध एवं चरम सीमा पर पहुंच चुका भ्रष्टाचार तथा अफसरशाही के खात्मा के लिए नीतीश की सरकार को करारा जबाव देना होगा एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के हाथों को मजबूत करना होगा. गौरतलब है कि बीते दिन अरियरी प्रखंड के कई गांवों में अभियान चलाया गया था.

मौके पर डोमन सिंह, चंद्रमौली यादव, विजय पासवान, फरारी प्रसाद, कुमारी रानी देवी, जगदीश यादव, प्रमोद पासवान, कुंदन, हीरा साव समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >