बंगाल से भगायी गयी युवती बरामद

शेखपुरा : पश्चिम बंगाम के मेदनीपुर जिले के किसक गांव से भगायी गयी प्रेमिका की तलाश में जुटी बंगाल पुलिस को छह माह लग गये. अरियरी थाने के सहयोग से बंगाल पुलिस ने तेजा विगहा गांव में छापेमारी कर प्रेमी के घर से प्रेमिका को बरामद किया. इस मौके पर प्रेमी मनोज कुमार को भी […]

शेखपुरा : पश्चिम बंगाम के मेदनीपुर जिले के किसक गांव से भगायी गयी प्रेमिका की तलाश में जुटी बंगाल पुलिस को छह माह लग गये. अरियरी थाने के सहयोग से बंगाल पुलिस ने तेजा विगहा गांव में छापेमारी कर प्रेमी के घर से प्रेमिका को बरामद किया.

इस मौके पर प्रेमी मनोज कुमार को भी बंगाल पुलिस गिरफ्तार कर ले गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि तेजा विगहा गांव निवासी भिखारी चौहानी का पुत्र मनोज चौहान ने छह माह पूर्व हीं प्रेम-प्रसंग के बाद कविता (काल्पनिक नाम) को पश्चिम बंगाल स्थित मेदनीपुर जिले के किसक गांव से भगा कर लाया था. दोनों विवाह रचा कर दांपत्य जीवन गुजार रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >