शिवहर: पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, शराब समेत बोलेरो जब्त, तीन कारोबारी गिरफ्तार

Sheohar News: तरियानी थाना क्षेत्र के सुमहुती-खुरपट्टी रोड पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बोलेरो से 60 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. मौके से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

Sheohar News: तरियानी थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुमहुती-खुरपट्टी रोड पर थानाध्यक्ष विनय प्रसाद एवं अवर निरीक्षक राजाराम कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोककर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है.

पुलिस को देख भागने की कोशिश, 60 लीटर विदेशी शराब बरामद

सुमहुती से खुरपट्टी की ओर जा रही बोलेरो (नंबर BR 0SH 4131) के चालक ने पुलिस को देखते ही वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन चौकस पुलिस बल ने उसे दबोच लिया. तलाशी के दौरान वाहन से 750 एमएल की 25 बोतलें और 180 एमएल की 231 बोतलें बरामद हुईं. कुल मिलाकर लगभग 60 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है.

तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, क्षेत्र में हड़कंप

इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान सुमहुती निवासी अर्जुन कुमार, रोहित कुमार तथा राजाडी निवासी प्रकाश पांडे के रूप में हुई है. पुलिस ने शराब के साथ बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने कहा कि शराब तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. आरोपियों को उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

शिवहर के तरियानी से मधुरेंद्र सिंह की रिपोर्ट.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >