Sheohar News: 532 एकड़ जमीन पर अब तक नहीं लगा उद्योग, पत्रकारों के सवाल पर मंत्री ने दिया पहल का भरोसा

शिवहर जिले में 532 एकड़ जमीन उद्योगों के इंतजार में है. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इस मुद्दे पर पहल का आश्वासन दिया है, जिससे स्थानीय रोजगार बढ़ने की उम्मीद जगी है. मंत्री ने पत्रकार बीमा संबंधी समस्याओं पर भी संज्ञान लिया.

Sheohar News: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री सह शिवहर जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार गुरुवार को शिवहर पहुंचे. अतिथि भवन में प्रभारी डीएम सह डीडीसी संजय कुमार और एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया. मंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी लेने के बाद प्रेस वार्ता की. इस दौरान पत्रकार बीमा से जुड़ी समस्याओं और जिले में औद्योगिक विकास को लेकर सवाल पूछे गए. शिवहर में उद्योग के लिए चिन्हित जमीन पर अब तक उद्योग नहीं लगने के सवाल पर मंत्री ने संबंधित विभाग से बात कर पहल करने का भरोसा दिया.

शिवहर में 532 एकड़ जमीन पर उद्योग का इंतजार

प्रेस वार्ता के दौरान शिवहर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने को लेकर सवाल उठाया गया. बताया गया कि जिला प्रशासन ने 20 जनवरी 2025 को तरियानी प्रखंड की कस्तूरिया, बेलाही दुलहा और सलेमपुर पंचायत में 270 एकड़ भूमि चिन्हित की थी.

इसके अलावा डुमरी कटसरी प्रखंड की नयागांव पंचायत में भी 262 एकड़ जमीन उद्योग के लिए चिन्हित की गई थी. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी इन क्षेत्रों में अब तक उद्योग स्थापित नहीं किए जाने को लेकर सवाल पूछा गया.

उद्योग लगाने की दिशा में पहल का दिया भरोसा

पत्रकारों के सवाल पर जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यदि संबंधित जमीन उपलब्ध हो गई होगी तो उद्योग लगाने की दिशा में जरूर पहल की जाएगी.

उन्होंने शिवहर के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस संबंध में पत्र के माध्यम से संबंधित विभाग को जानकारी भेजकर मंत्री स्तर पर बातचीत करने की पहल की जाएगी.

औद्योगिक विकास से रोजगार के अवसर की उम्मीद

जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है. चिन्हित जमीन पर उद्योग स्थापित होने से युवाओं को रोजगार मिलने के साथ जिले में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है.

मंत्री के आश्वासन के बाद अब चिन्हित जमीन पर उद्योग स्थापना को लेकर आगे होने वाली कार्रवाई पर लोगों की नजर रहेगी.

पत्रकार बीमा की समस्याओं पर भी दिए निर्देश

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार बीमा से संबंधित समस्याओं का मुद्दा भी उठाया गया. इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अहमर अब्दाली को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उन्होंने पत्रकारों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.

प्रभारी डीएम और एसपी ने किया स्वागत

शिवहर जिला मुख्यालय स्थित अतिथि भवन पहुंचने पर प्रभारी डीएम सह डीडीसी संजय कुमार और एसपी शैलेन्द्र सिंह ने मंत्री श्रवण कुमार का बुके देकर स्वागत किया.

इस दौरान मंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली. प्रेस वार्ता में जिले के विकास और विभिन्न मुद्दों से जुड़े सवालों पर चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें: मां की सीख और बेटियों की मेहनत लाई रंग, लौरिया की दोनों बहनें बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >