शिवहर में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने की प्रेस वार्ता

शिवहर भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में रीगा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया. भाजपा नेताओं ने जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी. पढ़ें पूरी खबर...

Sheohar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को शिवहर भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई. कार्यक्रम में रीगा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का उल्लेख किया. प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने की.

केंद्र सरकार की योजनाओं का किया उल्लेख

रीगा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में अनेक योजनाएं संचालित की हैं.

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ कार्य कर रही है.

जनसंपर्क अभियान चलाने की जानकारी

विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा शिवहर समेत बिहार और देश के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता आम लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा कर रहे हैं.

भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी रखे विचार

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का नया रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर भी जानकारी दी और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

कई भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. रामबहादुर प्रसाद गुप्ता, युवा भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य सुरेश, राजेश कुमार राजू, भाजपा मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >